एचटी लाइन छूने से ट्राली भरे पुआल में लगी आग
जौनपुर, मार्च 25 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चौकियां गुरैनी गांव में बुधवार को खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पुआल लादकर घर ले जाते समय हाइटेंशन लाइन की चपेट आने से ट्राली में भरे पुआल में आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरा तफरी मच गई। चालक के सूझबूझ और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। गांव निवासी चालक मुन्ना यादव ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सीता यादव का पुआल लादकर घर ले जा रहा था। गुरैनी बाजार में मुख्य मार्ग पर पहुंचने वाला था तभी 11 हजार लाइन का तार पुआल से छू गया। इससे ट्राली भरे पुआल में आग लग गई। पुआल में आग लगा देख चालक ने प्रेशर से ट्राली समेत पुआल को पलट दिया जिससे ट्रैक्टर सुरक्षित बच गया। तब तक मौके पर ग्रामीण गए। काफी प्रयास करके लोगों ने आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.