हमीरपुर, अप्रैल 13 -- राठ। हाईटेंशन की विद्युत लाइन के शॉर्टसर्किट से निकली चिंगारी ने अरहर की फसल में आग लग गई। जब तक अग्निशमन मौके पर पहुंची, तब तक आग से साढ़े चार बीघा की अरहर की फसल जलकर राख हो गई। किसान ने एक्सईएन को प्रार्थना पत्र देकर मुआवजा की मांग की है। जरिया थानाक्षेत्र के इटैलियाबाजा गांव निवासी मिट्ठूलाल ने बताया कि उसने खेत में अरहर की फसल की थी। रविवार की आधी रात के बाद खेत के ऊपर से निकले हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार में शॉर्टसर्किट होने से फसल में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण किया और धूं-धूंकर जलने लगी। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरा, नरई में लगी आग को किसानों ने बुझाया ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग बुझ न सकी। जब तक अग्निशमन मौके पर पहुंची। तब तक 4.5 बीघा की अरहर की फसल पूरी ...