अलीगढ़, अप्रैल 20 -- गोंडा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव भमरोला में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर घरेलू केबल पर गिर गया, जिससे पूरे घर में करंट दौड़ गया। इस दौरान घर में अकेली मौजूद महिला करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव भमरोला निवासी बीना देवी (46) पत्नी स्वर्गीय मोहर सिंह रविवार को घर पर अकेली थीं। दोपहर के समय अचानक घर के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर घरेलू बिजली की केबल पर जा गिरा। यह भी पढ़ें- तार पर रखे कपड़े उतारने में प्रसूता को लगा करंट, मौत इससे घर के बिजली उपकरणों में हाई-वोल्टेज करंट उतर आया। इसी दौरान बीना देवी कमरे में चल रहे तूफानी पंखे को उठाकर दूसरी जगह रख रही थीं। जैसे ही उन्होंने पंखे को छुआ, वह करंट...