लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- सोमवार दोपहर 11 बजे बगिया खेड़ा गांव के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन में स्पार्किंग के चलते गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। खेत में मौजूद किसानों और मजदूरों की तत्परता और सूझबूझ के कारण आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे न सिर्फ फसल का बड़ा नुकसान टला बल्कि एक बड़ा हादसा भी होने से बच गया। बताया जा रहा है कि बगिया खेड़ा गांव के आम टांडा निवासी राम सिंह का करीब एक एकड़ का गेहूं का खेत बिजुआ-भीरा स्टेट हाईवे पर भानपुर के पास स्थित है। खेत में उस समय मजदूर गेहूं की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन आपस में टकराकर तेज स्पार्किंग कर रही थी। मजदूर कुछ समझ पाते उससे पहले ही लाइन टूटकर सीधे खेत में गिर गई और सूखी गेहूं की फसल ने तुरंत आग पकड़ ली।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.