एचटी लाइन की चपेट में आया किसान झुलसा
कानपुर, जुलाई 26 -- सचेंडी। तुन्ना गांव में हाइटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से किसान झुलस गया। परिजन ने उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। तुन्ना गांव निवासी 38 वर्षीय राम गोपाल किसान हैं। परिजन ने बताया कि, रविवार सुबह रामगोपाल खेत से लौट रहे थे, तभी खेत के पास 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन के टूटे तार में उनका पैर पड़ गया और वह बुरी तरह झुलस गए। जानकारी पर पहुंचे परिजन ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, ग्राम प्रधान विनय बहादुर सिंह ने बताया कि, झूलते तारों की वजह से इससे पहले भी हादसे हो चुके हैं। शिकायत करने पर भी आज तक विद्युत विभाग ने सुध नहीं ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.