फतेहपुर, जनवरी 23 -- चौडगरा। शिवराजपुर-चौडगरा मार्ग पर कल्यानपुर थाना के साईं गांव के पास पोल शिफ्टिंग कर रहे एक मजदूर की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सदर कोतवाली सनगांव निवासी 24 वर्षीय शमसाद, अपने साथियों कफील, इस्लाम निवासी बकंधा के साथ पोल शिफ्टिंग का काम कर रहा था। पोल खड़ा करने के दौरान पोल ऊपर से गुजरी एचटी लाइन से छू गया। जिसकी चलते शमसाद सहित तीनों लोग करंट की चपेट में आ गए। जिसमें शमसाद की मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य दोनों का इलाज जारी है। मृतक के भाई इरशाद, नौसाद सहित परिजनों का आरोप है कि सटडाउन लिये जाने के बाद भी आपूर्ति चालू कर दी गई। जिसके चलते हादसा हो गया। जेई विवेक शर्मा ने बताया शटडाउन दूसरी लाइन का लिया गया और काम दूसरी लाइन पर कर रहे थे। लाइन मैंन मौके पर पहुंच रहा था। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्ता...