उन्नाव, मार्च 14 -- सुमेरपुर। बिहार थाना क्षेत्र के रघुनाथखेडा गांव में शनिवार शाम भूसा लेने जा रहा ट्रैक्टर का डाला एचटी लाइन के झूलते तारों में छू गया। जिससे ट्रैक्टर में आग लग गई और ड्राइवर झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से उसे सुमेरपुर पीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर पहुंची बिहार थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बिहार थाना क्षेत्र के बदनखेडा गांव के रहने वाले शिव प्रकाश साहू की ट्रैक्टर ट्राली शाम को बिहार थाना क्षेत्र के रघुनाथखेडा गांव में सरसों का भूसा लेने जा रही थी। तभी रघुनाथखेडा गांव में घुसते ही ट्रैक्टर ट्राली के बढे एंगल एचटी लाइन के झूलते तारों में छू जाने से ट्रैक्टर में आग लग गई। ट्रैक्टर में ड्राइवर समेत दो मजदूर सवार थे। करंट उतरते ही दोन...