उन्नाव, मई 15 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के पारा सैफपुर गांव के रहने वाली परागी सिंह पुत्र स्व. दूलम शुक्रवार शाम गांव के बाहर तालाब के पास मवेशी चराने गए थे। इसी दौरान मवेशियों के पीछे जाते समय तालाब के बांध पर झूल रही एचटी लाइन में उनका गीला डंडा छू गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। उपखंड अधिकारी मियागंज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। लाइनमैन को भेजकर जांच कराई जाएगी और समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- करंट से झुलसा किशोर यह भी पढ़ें- पिता को बचाने में पुत्र की करंट से झुलसकर मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...