बांदा, अप्रैल 14 -- बबेरू। हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट पर आने से कन्वेयर मशीन में लगी आग जल कर राख हो गया। मरका थाना क्षेत्र के तोड़ी पुरवा के पास का कदौरा से कन्वेयर मशीन को लेकर चरका गांव यमुना नदी की खदान पर जा रहा था, तभी 11 हजार हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट पर आ गया। जिससे कन्वेयर मशीन में बुरी तरह से आग लग गई, जिसमें कन्वेयर मशीन धू धू करके जलने लगी, वही ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक कन्वेयर मशीन व उसके टायर पूरी तरह से जलकर राख हो गए। ड्राइवर व सहयोगी ने कूद कर जान बचाई, वहीं बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...