उरई, मई 17 -- आटा। संवाददाता कस्बे के आटा विद्युत उपकेंद्र से तगारेपुर स्थित ट्यूबबेल के लिए गई एचटी लाइन में रविवार शाम अचानक फॉल्ट हो गया। फॉल्ट के चलते लाइन का तार टूटकर पास के खेत में गिर गया, जिससे खेत में खड़े गेहूं की फसल के अवशेषों में आग लग गई। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद तत्काल विद्युत सप्लाई बंद कराई गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। लाइनमैनों ने मौके पर पहुंचकर टूटे हुए तार को दुरुस्त किया और लाइन को दोबारा चालू कराया। ग्रामीणों की मदद से आग पर भी काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कुछ देर बिजली आपूर्ति बाधित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...