एचटी लाइन का तार टूटकर गोवंशों पर गिरा, चार की मौत
हमीरपुर, जून 27 -- हमीरपुर। थाना जरिया के खेड़ाशिलाजीत गांव में शनिवार को पेयजल टंकी के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर गोवंशों के ऊपर गिरा, जिससे चार गोवंशों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई है। खेड़ाशिलाजीत गांव में पेयजल टंकी के पास से हाईटेंशन विद्युत लाइन निकली है जो कि जर्जर है तथा आए दिन ही लाइन में फाल्ट आता रहता है। शनिवार को वहीं खेत में गोवंश बैठे हुए थे। अचानक चलती हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में आकर चार गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई।ग्रामीणों का कहना है कि लाइन जर्जर होने के कारण आए दिन फाल्ट होता रहता है। जिसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई थी, मगर आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया और विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण चार गोवंशों की मौत हुई है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.