बाराबंकी, मार्च 10 -- त्रिवेदीगंज। थाना लोनी कटरा अंतर्गत मुबारक पुर ग्राम निवासी राजपाल पुत्र जगदेव मंगलवार की शाम 11 केवी लाइन के नीचे लगे पेड़ की डालियां काट रहा था। अचानक लाइट आ जाने के कारण पेड़ में उतरे करंट की चपेट में आकर राजपाल पेड़ से नीचे गिर पड़ा। परिजनों ने उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...