बलिया, जनवरी 23 -- बेल्थरारोड। नगर के वार्ड नंबर छह बिठुआ मोड़ के पास घर के आगे छत के सामने से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 15 वर्षीय सोनी पुत्री छट्ठू गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोनी छत पर खड़ी थी। इसी दौरान वह किसी प्रकार तार के सम्पर्क में आ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...