आजमगढ़, अप्रैल 4 -- आजमगढ़। शहर के सिधारी मोहल्ला के सुंदर नगर कालोनी में हाई टेंशन तार के करंट से झुलसे वृद्ध की इलाज के दौरान शुक्रवार की रात को मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के डिलिया गांव निवासी 62 वर्षीय संजय सिंह पुत्र प्रसिद्ध सिंह की सिधारी मोहल्ला के सुंदर नगर कालोनी में अपना मकान है। वे परिवार के साथ सुंदर नगर कालोनी में रहते थे। परिजनों का कहना है कि मकान से सटे ही बिजली का 11 हजार वोल्ट का तार गया हुआ है। शुक्रवार की दोपहर को मकान के छत से कूड़ा फेक रहे थे। तभी हाई टेंशन तार के करंट में आने से झुलस गए। परिवार के लोग उन्हें आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात में उनकी मौत हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.