बोकारो, मार्च 8 -- कसमार प्रखंड के बगियारी मोड़ में शनिवार को इंटरचेंज निर्माण समेत सात सूत्री मांग को लेकर वाराणसी से कोलकाता एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य कर रही एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी गेट के समक्ष ग्रामीणों ने कंपनी के अस्थायी कैंप कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता भोला मुर्मू ने की, जबकि संचालन भुवनेश्वर महतो एवं श्यामल झा ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन के समक्ष सात सूत्री मांगें रखीं और उन पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। धरना दे रहे ग्रामीणों का कहना था कि एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं और हितों की अनदेखी की जा रही है। मांगों में बगियारी मोड़ के सामने बरलंगा-कसमार राजकीय उच्च पथ पर इंटरचेंज अथवा सर्विस रोड का निर्माण, झारखंड सरकार के प्रावधान के अन...