नैनीताल, जुलाई 18 -- भीमताल, संवाददाता। एचजीएस भीमताल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला रहे।प्रधानाचार्या महिमा बहुगुणा, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कृतिका मेहता को छात्र परिषद अध्यक्ष, कनिष्क गुप्ता को हेड बॉय, अनामिका को हेड गर्ल, नितिन पडियार को डिप्टी हेड ब्वॉय और हिमांशी रैक्वाल को डिप्टी हेड गर्ल नियुक्त किया गया। इसके अलावा विभिन्न सदनों के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कप्तानों, उप-कप्तानों, प्रीफेक्ट्स, स्पोर्ट्स कैप्टन, बोर्डिंग हाउस प्रेसीडेंट, हाउस कप्तानों तथा एनसीसी रैंक धारकों को भी दायित्व सौंप...