भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता शनिवार की देर शाम में मायागंज अस्पताल के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. राजकमल चौधरी ने फैब्रिकेटेड हॉस्पिटल में संचालित इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स, चिकित्सक एवं कर्मचारियों की उपस्थिति को जांचा। वहीं उन्होंने वार्ड से लेकर अस्पताल के आईसीयू के पास तक बनाए जा रहे शेड व सड़क निर्माण का जायजा लिया। जहां उन्हें बताया कि अगले दो माह में शेड व सड़क का निर्माण हो जाएगा। इसके बन जाने के बाद वार्ड से मेडिसिन विभाग, आईसीयू में इलाज व अन्य जांच के लिए मरीजों को हिचकोले नहीं खाना पड़ेगा और न ही कड़ी धूप, कोहरे या बरसात का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- बीमिम्स पावापुरी के इमरजेंसी वार्ड के शेड की हुई मरम्मत यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल के हीटवेव वा...