दरभंगा, अप्रैल 22 -- दरभंगा। लनामिवि में पीजी भूगोल विभाग में एचओडी पर चप्पल फेंकने के आरोपित कर्मी का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से सीएमजे कॉलेज, दोनवारीहाट, खुटौना कर दिया गया है। यह स्थानांतरण इस मामले में 10 अप्रैल को गठित तीन सदस्यीय जांच समिति की अनुशंसा पर की गई है। कुलसचिव कार्यालय से मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार कर्मी को अविलंब स्थानांतरिक कॉलेज में योगदान का निर्देश दिया गया है। साथ ही माह अप्रैल से वेतन भुगतान स्थानांतरिक कॉलेज के प्रधानाचार्य के आदेश पर ही किया जाएगा। निर्धारित स्थान पर योगदान नहीं करने पर अप्रैल से वेतन भुगतान अवरूद्ध रहेगा। बता दें कि गत आठ अप्रैल को पीजी भूगोल विभाग में उस समय हंगामा मच गया, जब विभाग के एक कर्मी ने विभागाध्यक्ष पर चप्पल से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- एचओडी पर हमला मामले में आरोपित कर्मी का त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.