गुड़गांव, मार्च 1 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण किया जाएगा। इस सिलसिले में जमीन मुहैया करवाने का आग्रह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से किया गया है। जीएमआरएल के महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार उपाध्याय ने एचएसवीपी को बताया है कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार ने मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत जीएमआरएल का गठन किया है। इस मेट्रो परियोजना के आसपास मेट्रो निर्माण में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवास की जरूरत है। कर्मचारियों के लिए पहले इसे आवास के रूप में विकसित किया जाएगा। बाद में मेट्रो संचालन के लिए राजस्व के रूप में लिया जाएगा। मेट्रो परियोजना में अधिकारियों और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.