फरीदाबाद, मार्च 1 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। औद्योगिक नगरी में रिहायशी और कमर्शियल विस्तार का सपना देख रहे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सामने जमीन की बड़ी दीवार खड़ी हो गई है। आलम यह है कि शहर को विस्तार देने के लिए एचएसवीपी को सेक्टर बसाने के लिए उपयुक्त जमीन नहीं मिल रही है। हालांकि, प्राधिकरण ने एक बार फिर से जमीन खरीद की प्रक्रिया तेज कर दी है। शहर में एचएसवीपी के अभी 49 सेक्टर है। इतने ही सेक्टर करीब नगर निगम के अंतर्गत आते हैं। बढ़ती आबादी और मास्टर प्लान 2031 के तहत एचएसवीपी ने ग्रेटर फरीदाबाद में 12 नए सेक्टर बसाने की योजना तैयार की है। इन सेक्टरों के माध्यम से बढ़ती आबादी को सुनियोजित आवास और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। अधिकारियों के मुताबिक, ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से किसानों से संपर्क साधा जा ...