अमरोहा, मार्च 31 -- हसनपुर। सोमवार को नगर के एचएसएस पब्लिक स्कूल में नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परिणाम वितरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक राजीव अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य अंकुर काशिव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।​ समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। नर्सरी में परी, माहीन, अथर्व, अनम्ता, दक्ष, मदीहा और शिवांश ने बाजी मारी। एलकेजी में अनाविया, काव्या, मिश्का, दानियान, सिद्धि, आलिया, अलीना व सृष्टि प्रथम रहे। वहीं यूकेजी में आराध्या, अक्षा, दर्श, विविजा, लावण्या, कियारा, मयंक और तल्हा अहमद खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का नया सत्र दो अप्रैल से शुरू होगा। राष्ट्रगान के साथ कार्य...