शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- शाहजहांपुर। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय, शाहजहांपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जनपद के सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत बिना एचएसआरपी लगे किसी भी वाहन का प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र (पीयूसी) जारी नहीं किया जाएगा। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में वाहन-पु.क पोर्टल पर तकनीकी व्यवस्था विकसित की गई है। इसके अंतर्गत पीयूसी केंद्र संचालकों को पोर्टल पर लॉगिन कर वाहन का पूरा विवरण दर्ज करना होगा तथा एचएसआरपी की वैधता की भी जांच करनी होगी। जिन वाहनों में एचएसआरपी नहीं होगी, उनके लिए प्रणाली द्वारा पीयूसी प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- यूपी में बाइक-कार चालकों पर आज से शिकंजा, यह नहीं किया तो दस हजार जुर्माना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.