मधुबनी, मई 14 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के 100 से अधिक प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और अनुदानित इंटर कॉलेजों में चल रहे एचएम प्रभार विवाद को लेकर डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने सख्त रुख अपनाया है। 13 मई को हिन्दुस्तान में सौ से अधिक स्कूलों में एचएम प्रभार विवाद से पढ़ाई प्रभावित शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है। इसमें जिले में कई विद्यालयों में प्रभार विवाद के कारण शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने का मामला उठाया गया था। इसके बाद डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने गंभीरता दिखाते हुए सभी बीईओ को अंतिम स्मार पत्र जारी करते हुए रिपोर्टं तलब की है। इन्होंने चेतावनी दी है कि आदेश की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी। डीईओ कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी...