मधुबनी, अप्रैल 2 -- बाबूबरही। एनपीएस ब्राह्मण टोल दक्षिण कामत में एचएम प्रभार को लेकर विवाद और गहरा गया है। एचएम सुरेंद्र राय के द्वारा वरीय शिक्षिका दुर्गा कुमारी को प्रभार दिए जाने के बावजूद पद को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। बताया गया कि दुर्गा 12 दिसंबर से प्रभार लेकर स्कूल में एमडीएम का संचालन करते आ रही है। बावजूद एचएम पद नहीं छोड़ने को लेकर उन्होंने बीईओ तथा सुरेंद्र राय के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। सुरेंद्र ने बताया कि सूचना पंजी पर प्रभार दुर्गा कुमारी को दिया है। पर वे स्वयं वरीय होने के कारण इस मामले को हाईकोर्ट तक ले जा सकते हैं। प्रभारी बीईओ रिमझिम गुड़िया ने बताया कि वरीय शिक्षक को प्रभार देने का आदेश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...