समस्तीपुर, दिसम्बर 13 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय मंजिल मुबारक के एचएम प्रवेज अख्तर अंसारी ने शनिवार को थाना में आवेदन देकर गांव के ही एक युवक पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। थाना में दिये आवेदन में अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के भी हस्ताक्षर हैं। शिक्षकों ने उक्त युवक पर गाली गलौज एवं मारपीट करने तथा रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। वहीं अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि आवेदन पर जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...