खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया । नगर संवाददाता सदर प्रखंड के मिडिल स्कूल, रसौंक के एचएम सुधा भारती ने मोरकाही थाने में आवेदन देकर जान से मारने की धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने दिए आवेदन में कहा कि रसौंक के ही दो लोगों ने दो महिला के साथ खड़े होकर स्कूल के गेट पर ही रोक कर अंदर जाने से मना कर दिया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...