अररिया, अप्रैल 28 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरदाहा बीएमसी में सोमवार को बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापिका पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों मो जैनुद्दीन, उषा देवी, जन्नत खातून ,मो रिजवान, मो इरशाद ,मनजीत कुमार, रितेश कुमार पासवान, मदन पासवान, मो. फिरोज, मो. सोहेल, मो. चांद, सुभाष कुमार पासवान, नूर आलम, मो मासूम, मो शाहबाज, मो अल्ताफ, मो रियाज, मो वारिस आदि का आरोप था कि उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बरदाहा बीएमसी के प्रधानाध्यापक फरीदा खातून बहुत कम ही विद्यालय आती है उनके पति के द्वारा संचालन किया जाता है। यह भी पढ़ें- एक मिनट में प्रिंसिपल ने महिला अभिभावक से 10 बार बोला शट-अप जबकि विद्यालय में अक्सर चावल चोरी की बात कह कर मध्यान भ...