भागलपुर, मार्च 27 -- गोराडीह प्रखंड के घोरहा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की सबौर फतेहपुर चौका प्राथमिक विद्यालय में प्रतिनियुक्ति कर दिए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मामून रशीद ने दिए गए आवेदन में कहा है कि शिक्षक प्राथमिक विद्यालय घोरहा गोराडीह प्रखंड में प्रधानाध्यापक हैं, लेकिन प्रखंड से किसी दूसरे शिक्षक की प्रतिनियुक्ति न कर इनकी कर दी गई है। इससे मूल विद्यालय का पठन-पाठन प्रभावित है। पूरे मामले की जांच करायी जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...