बोकारो, जुलाई 15 -- कथारा। हिंद मजदूर किसान यूनियन के सचिव समसुल हक को यूनियन में पुनः शामिल किया गया। यूनियन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। करीब दो माह पूर्व समसुल हक को विभिन्न आरोप के साथ सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया था। केंद्रीय महामंत्री इंद्रदेव महतो ने कहा कि जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद संगठन ने समसुल हक का सम्मानपूर्वक पुनः स्वागत किया है। इम्तियाज खान, मुमताज कुमारी, मो वारिस, मो सज्जाद, मदन भारती, दिलीप कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- केदला वाशरी में इनमोसा की बैठक, केबीपी परियोजना शाखा कमेटी का गठन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...