गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता गोरखपुर-महराजगंज मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के चलते नगर निगम जलकल विभाग ने एचएन सिंह चौक से हड़हवा फाटक, जोगेश्वर पासी चौक होते हुए गुरु गोरखनाथ मंदिर मार्ग तक पेयजल पाइप लाइन शिफ्ट करने का काम तकरीबन पूरा कर लिया है। इसके साथ ही गुरुवार की देर रात से ही टेस्टिंग का काम भी शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- हरिहरपुर में योजना पूरी लेकिन घरों तक नहीं पहुंचा पानीपाइपलाइन बिछाने का कार्य करीब 6.50 करोड़ रुपये की लागत से 09 किलोमीटर में 150 एमएम और 200 एमएम की डीआई के-7 पाइप लाइन बिछाई गई है। नई पाइप लाइन से 1200 घरों को जोड़ा जाना है लेकिन अब तक 1050 घरों को कनेक्शन मिल गया है। इससे तकरीबन 6000 से अधिक आबादी को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति उपलब्ध होगी। जलकल विभाग के मुताबिक जब तक नई पाइप लाइन की टेस्टिंग और सभी हाउ...