मुरादाबाद, जून 4 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। मार्च, अप्रैल और मई के महीने का वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों कर्मचारियों ने गुरुवार को सीएमओ दफ्तर घेर लिया। दफ्तर में ग्राउंड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर तक कर्मचारियों की भीड़ नजर आई। इस दौरान सीएमओ दफ्तर के ग्राउंड फ्लोर पर इकट्ठा कर्मचारियों के बीच अपना ज्ञापन तैयार करने को लेकर आपस में विवाद हो गया। उनके आपस में भिड़ने की सूचना पर सिविल लाइन थाने पुलिस सीएमओ दफ्तर पहुंच गई। ग्रामीण क्षेत्र में संचालित आरोग्य मंदिरों के प्रभारी के तौर पर कार्यरत सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) सीएमओ दफ्तर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध में उतरे संविदा स्वास्थ्य कर्मी उन्होंने तीन म...