रांची, अप्रैल 17 -- रांची। एचईसी श्रमिक संघ यूनियन कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष शनि सिंह ने कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रशेखर ने विषम परिस्थितियों में देश का नेतृत्व किया और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर का जीवन स्वाभिमान की राजनीति का प्रतीक है। वे हमेशा धारा के विपरीत चलकर सत्य और न्याय का साथ देने वाले नेता रहे। यह भी पढ़ें- राजद ने पूर्व पीएम चंद्रशेखर की जयंती मनाई कार्यक्रम में वार्ड 39 की पार्षद शीला सिंह, उमा सिंह, कस्बीर कुमार, शेखर कुमार, संतोष कुमार, संजीव कुमार, सुन...