रांची, जून 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे एचईसी में उत्पादन के मोर्चे पर सुधार के संकेत मिलने लगे हैं। वर्ष 2026 के अप्रैल और मई में कंपनी के कुल उत्पादन और मशीन बिक्री का आंकड़ा 10.01 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 5.89 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग दोगुना है। हालांकि, उत्पादन बढ़ने के बावजूद कर्मचारियों और कामगारों के लंबित वेतन, बकाया सुविधाओं और वित्तीय संकट का समाधान अब भी नहीं हो सका है। एचईसी के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 के अप्रैल में 2.80 करोड़ रुपये और मई में 3.09 करोड़ रुपये का उत्पादन एवं मशीन बिक्री दर्ज की गई थी। इसके मुकाबले वर्ष 2026 के अप्रैल में 3.33 करोड़ रुपये और मई में 6.68 करोड़ रुपये का उत्पादन हुआ। इस तरह केवल मई में ही उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने क...