रांची, मार्च 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी की समस्याओं को लेकर एचईसी मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने महामंत्री रमाशंकर प्रसाद के नेतृत्व में रविवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एचईसी में व्याप्त गंभीर समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने बताया कि एचईसी लंबे समय से आर्थिक, प्रशासनिक और उत्पादन संबंधी कठिनाइयों से जूझ रहा है। कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान, कार्य की निरंतरता और संस्थान के पुनरुद्धार जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए। उन्होंने कहा कि समस्याएं काफी जटिल हैं, लेकिन समाधान की दिशा में पहल शुरू हो चुकी है, जिसमें थोड़ा समय लग सकता है।प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार से एचईसी के पुनर्जीवन के लिए ठोस और त्वरित कदम उठाने की मांग की। वहीं, रक्षा राज्य मं...