रांची, फरवरी 19 -- रांची। विशेष संवाददाता संसद की औद्योगिक स्थायी समिति की एचईसी के पुनरुद्धार को लेकर 20 फरवरी को दिल्ली में बैठक होगी। इस बैठक में समिति द्वारा झारखंड की मुख्य सचिव, भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव और एचईसी के सीएमडी के साथ पुनरुद्धार के उपायों पर चर्चा की जाएगी। राज्यसभा सचिवालय ने मुख्य सचिव से एचईसी की पृष्ठभूमि, वर्तमान स्थिति और प्रस्तावित पुनरुद्धार पैकेज पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। इसी तरह भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव और एचईसी के सीएमडी से रिपोर्ट मांगी गई है। समिति के अध्यक्ष तिरुचि शिवा हैं। समिति बीमार व आर्थिक संकट से जूझ रही औद्योगिक इकाइयों को पुनर्जीवित करने के उपायों पर काम कर रही है। संसदीय स्थायी समितियां उद्योग से जुड़े मामलों की समीक्षा, सुनवाई और रिपोर्ट तैयार करती हैं। इनमें राज्यसभा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.