रांची, जनवरी 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी सप्लाई मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को एचईसी के सप्लाई श्रमिकों ने मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। मजदूरों ने बकाया वेतन भुगतान, ईएसआई-पीएफ की सुविधा, पहचान पत्र, गेट पास, सुरक्षा उपकरण सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। समिति के नेताओं ने कहा कि सप्लाई मजदूर लंबे समय से नियमित वेतन और सामाजिक सुरक्षा लाभ से वंचित हैं। कई मजदूरों को ईएसआई सुविधा नहीं मिल रही है। वहीं, पीएफ जमा में भी अनियमितता की शिकायत है। इसके अलावा कार्यस्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सप्लाई मजदूर मौजूद रहे और अपनी मांगों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.