रांची, दिसम्बर 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी प्रबंधन सप्लाई श्रमिकों के बच्चों को भी निजी स्कूलों में फीस में रियायत दिलाएगा। इसके लिए प्रबंधन ने सभी निजी स्कूलों को पत्र भेजा है। पत्र में स्थायी कामगारों की तरह सप्लाई श्रमिकों के बच्चों को भी ट्यूशन फीस में छूट देने को कहा है। एचईसी आवासीय परिसर में स्थित निजी स्कूलों में स्थायी कर्मचारियों के बच्चों को रियायत दी जा रही है। एचईसी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण कर्मचारियों और सप्लाई श्रमिकों को करीब दो साल से नियमित वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है। स्कूल फीस में रियायत के लिए सप्लाई श्रमिकों ने भाजपा नेता विनय जायसवाल से मुलाकात कर स्थायी कामगारों की तरह सप्लाई कर्मियों के बच्चों को भी रियायत दिलाने का आग्रह किया था। इसके बाद विनय जायसवाल ने प्रबंधन के सामने यह मामला उठाया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.