रांची, मई 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में मंगलवार को कामगारों की बैठक हुई। संयुक्त श्रम संघ के आह्वान पर पूर्व घोषित विरोध और संघर्ष दिवस मनाने को लेकर आयोजित इस बैठक में केंद्र सरकार की श्रमिक नीतियों और एचईसी की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के उपाध्यक्ष गिरीश चौहान ने की। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री लीलाधर सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चार लेबर कोड के माध्यम से लगातार श्रमिक विरोधी नीतियां लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों, विशेषकर एचईसी को जानबूझकर कमजोर और बंद करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों वाले एचईसी को मात्र 200 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी उपलब्ध नहीं कराई जा ...