रांची, मार्च 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी आवासीय परिसर में मूलभूत सुविधाएं बहाल करने की मांग को लेकर वरीय नागरिकों ने एचईसी मुख्यालय के समक्ष धरना दिया। एचईसी सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले धरना दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि एचईसी कॉलोनी में लगभग 30 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिक रह रहे हैं, जिनकी समस्याओं पर प्रबंधन का ध्यान नहीं जा रहा है। कई स्थानों पर सीवरेज लाइन जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण डेंगू व अन्य बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। एचईसी अस्पताल में डॉक्टर, दवा और चिकित्सा सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है। कॉलोनी में नियमित रूप से फॉगिंग और सफाई कार्य नहीं होने से लोगों को असुविधा का...