रांची, दिसम्बर 2 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। एचईसी के पुनरुद्धार और कर्मचारी हित के मसले को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में भेल मुख्यालय में बैठक हुई। बैठक में निगम के कर्मियों की वर्तमान स्थिति, संगठनात्मक चुनौती, एवं संस्था के विकास को लेकर चर्चा हुई। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री और इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव लीलाधर सिंह ने एचईसी के अध्यक्ष सह-प्रबंध निदेशक केएस मूर्ति से मुलाकात की। इस क्रम में उन्होंने कहा कि एचईसी के कर्मचारी एवं उनके परिवार के साथ संस्था के भविष्य को लेकर चिंता कायम है। सभी कर्मियों को निगम प्रबंधन से काफी उम्मीदें हैं। किसी कारणवश एचईसी पर संकट गहराता है या फिर उत्पादन प्रभावित होता है, तो इसका सबसे बड़ा दायित्व वर्तमान प्रबंधन पर आएगा। सभी की प्राथमिकता निगम को बचाना और इसे फिर से मजबूत उत्पादन इकाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.