रांची, अप्रैल 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी में कार्यरत विभिन्न श्रम संघों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को प्रबंधन से मिलकर कर्मचारियों के बकाया वेतन के भुगतान करने की मांग की। श्रम संगठनों ने स्पष्ट कहा कि 29 माह से वेतन बकाया होने के बावजूद कामगारों ने औद्योगिक शांति बनाए रखते हुए उपलब्ध संसाधनों में उच्च गुणवत्ता का उत्पादन जारी रखा है। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री लीलाधर सिंह, एचईसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन के महामंत्री प्रकाश कुमार, एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद, एचईसी श्रमिक संघ के अध्यक्ष शनि सिंह और जनता मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि उमाशंकर ने निदेशक (उत्पादन) एवं निदेशक (वित्त) से मुलाकात कर कम से कम चार माह का वेतन भुगतान जल्द सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कामगारों को बच्चों की पढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.