एचईसी की जमीन, प्लांट व कर्मियों की स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट देगी संसदीय समिति
रांची, अगस्त 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी के पुनरुद्धार को लेकर छह सदस्यीय संसदीय उपसमिति ने रांची का दौरा कर कंपनी की स्थिति का आकलन किया। समिति ने जमीन, प्लांट, मशीनरी, उत्पादन क्षमता व कर्मचारियों के मुद्दों की समीक्षा की। कंपनी को पटरी पर लाने के लिए राज्य सरकार के साथ भी मंथन किया। इस आकलन पर कमेटी अपनी सिफारिश सौंपेगी। जानकारी के अनुसार समिति ने सबसे पहले एचईसी के भूमि होल्डिंग की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इसमें जमीन का उपयोग, खाली पड़ी जमीन का क्षेत्रफल, अतिक्रमण और जमीन के स्वामित्व से जुड़े मामलों की जानकारी ली। वहीं, कंपनी की मौजूदा कार्यशील स्थिति, क्षमता के उपयोग व आधुनिकीकरण की संभावनाओं का आकलन होगा। इसके जरिये उपलब्ध संसाधनों के हो रहे उपयोग और उत्पादन बढ़ाने में सुधारों की जरूरत का पता लगाया जाएगा। वहीं, उपसमिति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.