रांची, फरवरी 25 -- रांची, संवाददाता। एचईसी धुर्वा की आवासीय कॉलोनियों में दीर्घकालीन लीज पर दिए गए आवासों के नवीनीकरण में हो रही देरी को लेकर कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। प्रथम 30 वर्षों की अवधि पूरी होने के बावजूद लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं होने से सैकड़ों परिवारों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। इस संबंध में भाजपा नेता विनय जायसवाल ने अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपते हुए अविलंब लीज नवीनीकरण की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1996-97 में प्रबंधन द्वारा निर्मित आवासों को कर्मचारियों को 90 वर्षों की दीर्घकालीन लीज पर देने का निर्णय लिया गया था, जिसमें प्रत्येक 30 वर्षों पर नवीनीकरण का प्रावधान किया गया था। नवीनीकरण की प्रक्रिया से मिलेगा राजस्व भाजपा नेता विनय जायसवाल ने कहा क...