रांची, मई 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी मजदूर संघ की बैठक सोमवार को यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष जीतू लोहारा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एचईसी की वर्तमान स्थिति, लंबित वेतन, कार्य परिस्थितियों और प्रबंधन के रवैये को लेकर कर्मचारियों ने गहरी नाराजगी जताई। बैठक में कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वेतन और कार्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने पर अटेंडेंस काटने तथा निलंबित करने की धमकी दी जा रही है। कर्मचारियों ने कहा कि संस्थान में कई कर्मियों का 29 से 34 महीने तक का वेतन बकाया है, इसके बावजूद वे नियमित रूप से उत्पादन कार्य में जुटे हुए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि जब भेल से आए प्रभारी निदेशकों से यह पूछा गया कि कारखाने में पर्याप्त कार्यादेश कब आएंगे और वेतन भुगतान की व्यवस्था कब होगी, तब कथित तौर प...