मुजफ्फर नगर, जून 26 -- मुजफ्फरनगर नगर पालिका में जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. कम्पनी के एचआर और सीनियर सुपरवाइजर के साथ हुई मारपीट और जानलेवा हमले में शहर कोतवाली पुलिन से सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुई हमलावरों की पहचान, बदली तहरीरमारपीट की घटना 23 जून की सायं को नगर पालिका में जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. कम्पनी के एचआर सन्नी त्यागी और सीनियर सुपरवाइजर अंशुल सिंह के साथ कुछ कर्मचारियों ने मारपीट कर दी थी। दोनों अधिकारियों को नगर पालिका में दौडा दौडाकर पीटा गई, वहीं जान से मारने की धमकी दी गई। नगर पालिका में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। जिसमें सात आरोपियों की पहचान की गई है। पुलिस को शिवम पुत्र निवासचंद, छोटू पुत्र ...