रुडकी, अगस्त 2 -- हरिद्वार विश्वविद्यालय, रुड़की के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की ओर से दिल्ली के मयूर विहार स्थित क्राउन प्लाजा में एचआर लीडर्स मीट-2026 (दिल्ली चैप्टर) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 24 से अधिक कंपनियों के 32 वरिष्ठ एचआर प्रमुखों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय बढ़ाकर विद्यार्थियों के लिए रोजगार, इंटर्नशिप और कौशल विकास के अवसर पर बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में कोफोरज, टेक महिंद्रा, जिंदल ग्रुप, हाईस्प्रिंग इंडिया लिमिटेड, केपीएमजी डिलीवरी नेटवर्क इंडिया, विबकुल सॉफ्टवेयर, वाइल्डनेस और ईस्टर्न सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस सहित कई कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और उद्योग-अकादमिक सहयोग की योजनाओं पर...