पाकुड़, नवम्बर 17 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पुराना सदर अस्पताल पाकुड़ में स्थित संघ भवन में रविवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य कर्मी संघों की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं और बढ़ती अव्यवस्थाओं को लेकर गंभीर मंथन किया गया। बैठक में प्रभारी पदाधिकारी के कथित मनमाने रवैये, कर्मचारियों के साथ अनुचित व्यवहार और संवादहीनता पर सदस्यों ने कड़ा एतराज जताया। कर्मियों ने नियमित प्रतिरक्षण कार्यक्रम में आ रही दिक्कतों, एचआर पॉलिसी के पालन में अनियमितता और कार्यस्थल पर समन्वय की कमी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। तय हुआ कि सभी बिंदुओं का विस्तृत विवरण तैयार कर सिविल सर्जन को लिखित रूप से सौंपा जाएगा। बैठक में झारखंड राज्य चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.