गुड़गांव, फरवरी 13 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। पीएनजीआई फोरम ने 8वें वार्षिक एचआर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 की आधिकारिक घोषणा की है। यह समारोह 14 मार्च को गुरुग्राम के सेक्टर-15 स्थित स्काईसिटी होटल में आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य मानव संसाधन के क्षेत्र में नवाचार, प्रभावी नीतियों और उत्कृष्ट नेतृत्व का प्रदर्शन करने वाले पेशेवरों और संस्थानों को सम्मानित करना है। पीएनजीआई के चेयरमैन विनोद बापना ने एचआर की बदलती भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के गतिशील और प्रतिस्पर्धी युग में मानव संसाधन केवल एक सपोर्ट फंक्शन नहीं रह गया है, बल्कि यह किसी भी संगठन की रणनीतिक सफलता का सबसे मजबूत स्तंभ है। 8वें एचआर एक्सीलेंस अवार्ड्स-2026 के माध्यम से हमारा प्रयास उन दूरदर्शी लीडर्स को पहचान दिलाना है, जो न केवल अपने कर्मचारियों का व...