संतकबीरनगर, जून 21 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में विद्यालय के स्काउट के लिए योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा, हिंदी प्रवक्ता योगेंद्र सिंह, अंग्रेजी प्रवक्ता रवि प्रकाश श्रीवास्तव एवं भौतिक विज्ञान प्रवक्ता डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन एकाग्र तथा जीवन संतुलित रहता है। यह भी पढ़ें- राजपूताना रेजीमें...