देवरिया, अगस्त 14 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देशन में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से आकांक्षी ब्लॉक लार स्थित सीएचसी सभागार में गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मियों का एकदिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इसमें सीएचओ, एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उच्च जोखिम वाली (एचआरपी) गर्भवती महिलाओं की समय से पहचान कर उनका नियमित फॉलोअप करने की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण में ग्राम पोषण एवं स्वास्थ्य दिवस के सफल आयोजन, एचआरपी गर्भवती की पहचान एवं फॉलोअप तथा ट्रिपल-ए मीटिंग की रूपरेखा और महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। सहयोगी संस्था यूपीटीएसयू के डीएससीएच सतीश कुमार सिंह ने कहा कि जमीनी स्तर पर समय से एचआरपी गर्भवती की पहचान और नियमित अनुश्रवण से ही मातृ एवं शिशु...